रिश्तों की दरार ने बनाया कातिल,…मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात से हिला इलाका

On: August 27, 2026 3:15 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

राष्ट्रीय ( नितिन ) : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों को नींद की दवा मिला खाना खिलाने के बाद कथित तौर पर लोहे की चीज से उनके सिर पर वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने बृहस्पतिवार को बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के राजाहाटी गांव में बुधवार को हुई इस घटना में मारे गए बच्चों की पहचान करण राजभर (13) और आर्यन राजभर (11) के तौर पर हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों लड़कों के शव उनके घर के एक कमरे में चारपाई पर मिले और उनके सिर पर गंभीर चोटें पायी गयी हैं। राजा ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा, ”पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

 पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, लड़कों के पिता अर्जुन राजभर ने लगभग 15 साल पहले पूजा राजभर से शादी की थी लेकिन करीब दो साल पहले उसने कथित तौर पर दूसरी महिला से शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद अर्जुन ने घर आना बंद कर दिया था जिससे पूजा और उसके बच्चों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पति द्वारा परिवार को छोड़ने के बाद पूजा कथित तौर पर परेशान थी और हो सकता है कि इन्हीं हालात में उसने यह कदम उठाया हो। उन्होंने बताया कि पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मेरठ के ‘सांप कांड’ में पत्नी और प्रेमी को फांसी, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश

दिल्ली पुलिस के जवान अभिजीत दिपके के घर पहुंचे, तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन

सऊदी अरब जाने वाली Air India की सभी फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द, बढ़ते तनाव के बीच एयरलाइन का बड़ा फैसला

मुझे हर वक्त बेटी दिखाई देती, मैं कैसे जी रही हूं, यह सिर्फ मुझे पता… रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या में मां का छलका दर्द

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शारजाह की फ्लाइट फिर होगी शुरू, जानें कितना होगा किराया

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव एवं राजा सक्षम सिंह योगी का गाजीपुर में भव्य स्वागत, युवा सम्मेलन में दिखा उत्साह

Leave a Comment