मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पहले रेकी, फिर चोरी, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की जोड़ी ने उड़ाया लाखों का कैश और सोना

On: August 27, 2026 2:39 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ) : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में कार से 12.50 लाख रुपए कैश और सोने के सिक्के चोरी करने के मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने मनीमाजरा में घर के बाहर खड़ी एक कार को निशाना बनाया था। आरोपियों की पहचान नितेश (27) निवासी जगतपुरा मूल रूप से बिहार और उसकी गर्लफ्रैंड सिमरन निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से अब तक 5.50 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं। पूछताछ के दौरान दोनों का कनेक्शन सेक्टर-17 स्थित एक ज्वेलरी दुकान से करीब 1 करोड़ रुपए कैश चोरी के मामले से भी सामने आया है। पुलिस अब दोनों मामलों की जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले गर्लफ्रेंड रेकी करती थी। इसके बाद दोनों मिलकर चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस बाकी रकम और चोरी किए गए सोने के सिक्कों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे दोनों मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि आरोपियों द्वारा अन्य शहरों में वारदाते की गई है या नहीं। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Ludhiana में दिनदहाड़े कार लूट, 5 बदमाशों ने चालक को सड़क पर फेंका; पुलिस ने किया 3 को काबू

लुधियाना मे फिर कहंदें धक्का देके भज्ज गया! हवालातियों को पेशी पर ले जाते समय पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने

लुधियाना मे पत्नि की बीमारी दूर करने के नाम पर बड़ी ठगी, आरोपी बाबा का खुला ऐसे राज

लुधियाना शहर की मशहूर ज्वैलरी शॉप में चोरी, ग्राहक बनकर आए युवकों ने बड़ी सफाई से उड़ाई चेन

लुधियाना के समराला चौक के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कोडा कार ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

सनसनीखेज: लुधियाना में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI को CCTV का लाइव एक्सेस देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment